NALSAR दीक्षांत समारोह में नहीं जाएंगे सीजेआई

सीजेआई सूर्यकांत को नालसार के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिला था, जिस पर उनका कहना है कि जब उन्होंने निमंत्रण स्वीकार ही नहीं किया तो जाने का सवाल ही नहीं उठता।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (नालसार) यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब छात्रों के एक समूह ने कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी का विरोध किया। मामला तब और बढ़ गया जब बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसमें दखल दिया और ग्रेजुएट छात्रों के बहिष्कार का आदेश दिया, जिसे बाद में अफसोस जताते हुए वापस ले लिया गया।

नालसर के कुछ छात्रों ने दीक्षांत समारोह में सीजेआई को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जिसे भारी आलोचना और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कुछ ही घंटों में वापस ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button