पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान से हुई द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पेज़ेश्कियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को किर्गिजस्तान के दौरे पर हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई है।

फरवरी में मिडिल ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला ऐसा मौका है, जब आमने-सामने मुलाकात हुई। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा की, लेकिन संभावना है कि इस दौरान होर्मुज में लगे ईरानी नाकेबंदी पर चर्चा हुई होगी।

भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन और शंघाई प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए किर्गिजस्तान की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बातचीत की।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता बनाए रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के बीच व्यापार को बढ़ाने और विविधता लाने तथा आपसी संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button