
राममंदिर के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा
पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को 6 दिसंबर 1986 को एयर फोर्स एकेडमी से भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वह इसी साल 30 अप्रैल को रिटायर हुए थे।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ मिल गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 5585 आवेदन आए थे। इन आवेदनों का बहुस्तरीय मूल्यांकन दिल्ली-एनसीआर, पुणे और उड़ीसा के संबलपुर में विशेषज्ञों की टीमों ने किया। मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट को सर्च कमेटी के सचिव समीर पांड्या ने पैनल सौंपा। इसके बाद बुधवार को इस पैनल पर विचार कर फाइनल निर्णय लिया गया।
देवरिया के मूल निवासी जितेंद्र मिश्र ने अपने जीवन के लगभग 39 वर्ष देश की रक्षा में खपाए हैं। राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हुआ है और यह धार्मिक स्थल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है। हाल ही में चढ़ावा चोरी की घटना ने मंदिर की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया।

