ग़ज़ा में शनिवार से लागू होगा युद्धविराम

यरूशलम से इसराइली सरकार की ओर से युद्धविराम समझौते की मंज़ूरी के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह से ग़ज़ा में युद्धविराम लागू होगा. युद्धविराम शुरू होने के 72 घंटों के भीतर बंधकों को रिहा किया जाएगा।

इसराइली सरकार की ओर से युद्धविराम समझौते की मंज़ूरी के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह से ग़ज़ा में युद्धविराम लागू होगा. युद्धविराम शुरू होने के 72 घंटों के भीतर बंधकों को रिहा किया जाएगा. अब भी 20 इसराइली बंधकों के ज़िंदा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इन बंधकों के बदले इसराइल सैकड़ों फलस्तीनी क़ैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट में कहा गया है कि IDF अब गाजा पट्टी के अंदर नई लाइनों पर वापस लौटेगी और गाजा क्षेत्र के लगभग 53 प्रतिशत हिस्से पर अपनी तैनाती बनाए रखेगी। इसके बाद हमास के लिए सभी बंधकों को रिहा करने के लिए 72 घंटे की टाइमलाइन शुरू होगी।
इसके पहले बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि इजरायल और हमास गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं, जिसमें जिसमें गाजा पट्टी में युद्धविराम, इजराइली बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को ‘ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम’ बताया।
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने समझौते पर बातचीत में मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है.
हमास के ग़ज़ा प्रमुख ख़लील अल-हया ने कहा है कि उन्हें अमेरिका और अन्य मध्यस्थों की ओर से गारंटी दी गई है कि युद्ध ख़त्म हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button