25 नवंबर को अयोध्या में ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, मंदिर निर्माण पूरा होने का आधिकारिक ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में 21 फीट का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण पूरा होने की घोषणा की जाएगी।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि राम मंदिर सिर्फ राष्ट्र मंदिर नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर बने। यह बात सभी क्षेत्र, सभी वर्ग और सभी विचारधारा के लोग स्वीकार करें, ऐसा प्रधानमंत्री का सपना है और जब ये सपना साकार होता दिखाई पड़ता है तब मन को संतोष मिलता है।
25 नवंबर अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के शिखर पर 21 फीट का ध्वजारोहण करेंगे। यह दिन ऐतिहासिक इसलिए भी होगा कि इस दिन राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने की घोषणा भी की जाएगी।
यह कार्यक्रम राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो 5 अगस्त 2020 को हुए भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एक और बड़ा अध्याय होगा।
मिश्र ने बताया कि मंदिर का मुख्य निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बाहरी दीवारों का काम अंतिम चरण में है, जबकि शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और पुष्करिणी (पवित्र सरोवर) का कार्य पूर्ण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button