
स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 21 की मौत
दक्षिणी स्पेन में रविवार को दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 73 लोग घायल हो गए। यह घटना कॉर्डोबा के एडम्यूज स्टेशन के पास हुई, जब एक मलागा-मैड्रिड ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी मैड्रिड-हुएल्वा ट्रेन से टकरा गई।
रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ़्तार ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 21 लोग मारे गए और 73 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन उल्टी दिशा में ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। एंडलूसिया की आपातकालीन सेवा ने कहा कि राहतकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी रखे हुए हैं।
इस घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड सर्विस बाधित हो गई है। इस बीच, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कमर्शियल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इर्यो एक इटैलियन-संचालित प्राइवेट रेल ऑपरेटर है। अंडालूसिया इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच रही हैं।
इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेन के पटरी से उतरने की एक ऐसी ही घटना थाईलैंड में हुई थी, जिसमें एक क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई। इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 73 घायल हो गए।

