
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक पर हमला
आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इससे इलाके में आग गई।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। आज सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। इससे पहले भी जंग के दौरान यहां हमला हो चुका है। हमले के कारण कुछ उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
दुबई के अधिकारियों ने बताया है कि सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती क़दम के तौर पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि वे एयरपोर्ट के नज़दीक लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं, जो एक “ड्रोन से संबंधित घटना” के कारण फ़्यूल टैंक के प्रभावित होने के बाद लगी है।
यात्रियों को अपनी उड़ानों से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
फ़रवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने से पहले दुबई एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा था और साल 2025 में यहां क़रीब 9 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी।

