राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को इंटरनेट पर तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअरों में मुंह फेरने की होड़ लग गई है।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जिस तरह से आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं, लगता है कि उनकी लोकप्रियता को जबरदस्त झटका लगा है। कम से कम सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म को देखने से तो यही लग रहा है, जिसमें लगभग 24 घंटे में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 12 लाख से भी कम हो गई है।

इंस्टाग्राम पर पहले राघव चड्ढा के फॉलोअर्स की संख्या पहले 14.6 मिलियन या एक करोड़ 46 लाख के करीब थी। लेकिन, शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह घटकर मात्र 13.4 मिलियन या एक करोड़ 24 लाख रह गई थी। इस तरह से इंस्टा पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में लगभग 12 लाख फॉलोअर्स की कमी आ चुकी है।

राजनीतिक विश्लेषकों को लग रहा है कि युवाओं, खासकर जेन जी (Gen Z) वर्ग के लोगों को उनसे निराशा हुई है, इसी वजह से इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो करने वालों की कतार लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button