
ममता से 14 सांसदों ने बगावत किया
पश्चिम बंगाल में हार का सामना करने के बाद से ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विधायकों की बागवत के बाद अब उन्हें सांसदों की बागवत का सामना करना पड़ रहा है।
पश्चिम बंगाल के बाद अब ममता बनर्जी के लिए दिल्ली भी दूर होती दिख रही है। पार्टी में मची उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 14 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की है। खास बात यह है कि इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हालिया हार के बाद व्यापक असंतोष सामने आया है। खबरों के मुताबिक, टीएमसी के 14 सांसदों/विधायकों ने भाजपा नेताओं से संपर्क किया और उनसे बातचीत की।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में 28 साल के इतिहास में पहली बार औपचारिक तौर पर टूट सामने आई है। बुधवार को 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र दिया। इसमें मांग की गई कि ऋतब्रत को नेता विपक्ष घोषित किया जाए। स्पीकर ने मंजूरी दे दी।

