प्रधानमंत्री मोदी लगातार सबसे ज्यादा दिनों से इलेक्टेड पीएम

पीएम मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिन पूरे कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नेहरू ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिन काम किया था।

नरेंद्र मोदी बतौर इलेक्टेड प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पार कर चुके हैं। नेहरू चुनाव जीतकर 4398 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। मोदी का बतौर पीएम आज उससे एक ज्यादा यानी 4399वां दिन है।

हालांकि नेहरू 1947 से 1952 तक भी प्रधानमंत्री थे, लेकिन तब चुनाव नहीं हुआ था यानी इलेक्टेड पीएम नहीं थे। उसे भी जोड़ दें तो नेहरू का कुल कार्यकाल 6131 दिन का हो जाएगा। देश में सबसे ज्यादा लगातार 9000 से ज्यादा दिनों तक सत्ता प्रमुख रहने का रिकॉर्ड भी नरेंद्र मोदी के नाम है। पहले गुजरात के सीएम और फिर देश के पीएम के तौर पर।

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में लगातार जीत हासिल कर लगातार तीन कार्यकाल पूरे करने का कीर्तिमान भी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button