
सिवान के आशिक हुसैन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन
भगवानपुर हाट के हिलसर एकावन टोला के युवक आशीक हुसैन का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।
बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के हिलसर 51 टोला गाँव के रहने वाले आशिक हुसैन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 38 हासिल की है।
आशिक हुसैन के पिता का नाम डॉ. अनवर अंसारी है।उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद मध्य प्रदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
आशिक हुसैन ने इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (NCL) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल की।
आशीक बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से हिलसर सहित भगवानपुर हाट, सीवान और पूरे बिहार का गौरव बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आशीक की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

