आयरलैंड को हराकर अफ़ग़ानिस्तान ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 46.3 ओवर में 206 रन बनाए। अफ़ग़ानिस्तान ने 44.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पाँच मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। अफगानी टीम को अब क्वालीफायर मुकाबले नहीं खेलने होंगे। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। दो बार की विश्व विजेता टीम के लिए लगातार तीसरी बार होगा, जब वे क्वालीफायर में हिस्सा लेंगे।

अफगानी टीम के लिए आयरलैंड के ये दौरा काफी अहम था। अगर उन्हें रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करना था, तो सीरीज के दो मैच कम से कम जीतने थे। पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था, जिसके बाद दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतकर अफगानी टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में जीत के साथ ही उनका विश्व कप में क्वालीफिकेशन हो गया है।

अफगानी टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट से हराया है। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दरअसल, आईसीसी ने रैंकिंग के आधार पर कटऑफ टाइम 31 सितंबर 2026 तय किया है। उस समय तक आईसीसी की वनडे रैंकिंग की 8 टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button