
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक, 400 लोगों की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र अस्पताल पर हुए घातक हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 250 से अधिक लोग घायल हैं।
पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान में एक बड़ी एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में लाशें बिछ गई हैं. पाकिस्तान ने काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला कर बमबारी की है. तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के नशा केंद्र वाले अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. अभी तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों लोग घायल हैं. तालिबान ने इस अटैक की निंदा की है. इस बीच पाकिस्तान ने अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

