
ट्रंप ने खशोगी हत्याकांड पर सऊदी क्राउन प्रिंस को दी क्लीन चिट
सात साल बाद व्हाइट हाउस पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान। 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पर उठे सवाल फिर गर्माए। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के बावजूद ट्रंप ने प्रिंस को क्लीन चिट दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात साल बाद व्हाइट हाउस पहुंचे। 2018 में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। ऐसे में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पर उठे सवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में क्राउन प्रिंस की भूमिका का संकेत मिलने के बावजूद ट्रंप ने उसे सिरे से खारिज कर दिया और प्रिंस का बचाव करते हुए कहा कि जो हुआ, एक गलती थी।
इसके साथ ही ट्रंप ने आगे प्रिंस का बचाव करते हुए कहा कि चाहे आप उन्हें पसंद करें या न करें, घटनाएं हो गईं, लेकिन क्राउन प्रिंस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बस इसे यहीं छोड़ दें। हमारे मेहमान को शर्मिंदा करने वाले सवाल पूछने की जरूरत नहीं है।
सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में तुर्किय के इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई। खशोगी सऊदी शासन के कड़े आलोचक थे और वॉशिंगटन पोस्ट में लिखते थे। तुर्किय और अमेरिकी जांच में सामने आया कि सऊदी एजेंटों की एक टीम ने दूतावास के अंदर ही उनकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।
मामले में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह ऑपरेशन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मंजूरी से हुआ। सऊदी अरब ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन दुनिया भर में इस घटना को लेकर भारी विवाद और निंदा हुई।

