
मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को 30 मिनट के अंदर गिरफ्तार कर लिया। 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नामक यह मिशन 2-3 जनवरी की रात को अंजाम दिया गया, जिसमें 150 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल थे।
अमेरिका ने एक सैन्य कार्रवाई में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
अमेरिका ने वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में यह सैन्य अभियान चलाया। अमेरिका लगातार राष्ट्रपति मादुरो पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप लगाता रहा है।
वेनेज़ुएला की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की गै़रमौजूदगी में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज़ को अंतरिम राष्ट्रपति का पदभार संभालना को कहा।
अमेरिका ने इस ऑपरेशन को 2 से 3 जनवरी की दरमियानी रात अंजाम दिया। अमेरिका ने इस मिशन में F-22, F-35, F-18 फाइटर जेट्स, B-1 बॉम्बर एयरक्राफ्ट और ड्रोन समेत 150 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल थे।
अमेरिका ने ये मिशन ईस्टर्न टाइम के अनुसार 10 बजकर 46 मिनट पर शुरू किया और 2 बजकर 1 मिनट पर अमेरिकी सेना मादुरो के कंपाउंट में खड़ी थी।
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन के अनुसार, ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के नाम से जाना जाने वाला यह मिशन 2 जनवरी की सबसे अंधेरी रातों के दौरान अंजाम दिया गया था और यह महीनों की योजना, पूर्वाभ्यास और अंतर-एजेंसी समन्वय का परिणाम था।
माना जा रहा कि मादुरो के साथ उनकी पत्नी को क़ानून प्रवर्तन वाहनों के काफ़िले में डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है।

