BSP जुटी चुनाव 2027 की तैयारी में, सतीश चंद्र मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मदेारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी सर्वसमाज को जोड़ने और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दे रही है। वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूपी चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है, जिसके तहत पार्टी सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने की प्रक्रिया में जुटी है।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन् 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की ज़मीनी मज़बूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही
मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को बड़ी जिम्मदेारी सौंपी है। संगठन को और मजबूती देने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र को लीगल और मीडिया के साथ-साथ अब चुनाव आयोग से जुड़े कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आगामी चुनावों के दौरान पार्टी के विधिक व रणनीतिक प्रबंधन में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जा रही है
सतीश चंद्र मिश्र बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री, यूपी के महाधिवक्ता और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। पार्टी के आगामी चुनावों के विधिक और रणनीतिक मामलों में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।
मायावती ने इस दौरान 2007 के फॉर्मूले को याद करते हुए सर्वसमाज, विशेषकर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने और उन्हें उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया पर जोर दिया है।

