
नेपाल में बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, PM मोदी ने भेजा बधाई संदेश
नेपाल को 35 साल की उम्र में अपना सबसे युवा प्रधानमंत्री मिल गया है। शुक्रवार को रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह 'बालेन' ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी है और दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए संबंध मजबूत करने की इच्छा जताई।
नेपाल को 35 साल की उम्र में अपना सबसे युवा प्रधानमंत्री मिल गया है। शुक्रवार को रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनकी ताजपोशी नेपाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से आते हैं और यह पद संभालने वाले देश के सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। वह मधेश क्षेत्र से शीर्ष कार्यकारी पद संभालने वाले पहले व्यक्ति भी हैं।
उनकी नियुक्ति पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि वह दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए बालेंद्र शाह के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश में बालेंद्र शाह को बधाई देते हुए लिखा, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’
बालेंद्र शाह का प्रधानमंत्री बनना ऐसे समय में हुआ है, जब लगभग छह महीने पहले के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार का पतन हो गया था। ओली सरकार को एक युवा पीढ़ी के जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता से हटाया गया था। इस घटनाक्रम ने देश में एक नए राजनीतिक नेतृत्व की मांग को तेज कर दिया था, और बालेंद्र शाह का उदय इसी का परिणाम है।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पिछले साल हुए GEN-Z प्रोटेस्ट के मामले में हुई है।

