लोक अदालत के नाम पर झांसा, 1.84 करोड़ की ठगी

हापुड़ के दोयमी गांव में एक व्यक्ति से कोर्ट और लोक अदालत के फर्जी कागजात दिखाकर 1.84 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव दोयमी के मूलचंद कोरी ने बताया कि गांव के ही आदेश शर्मा ने खुद को न्यायालय में प्रभावशाली बताते हुए उसे और उसके भाइयों को झूठे मुकदमे का डर दिखाया। आरोपित ने कहा कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन पर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उसका मकान गिराया जा सकता है।

आरोपित ने मामले को खत्म कराने के नाम पर पहले कोर्ट फीस के रूप में करीब 5.35 लाख रुपये लिए। इसके बाद वह लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगता रहा। कभी सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लगाने, कभी जमीन दिलाने और कभी मुकदमा खत्म कराने के नाम पर आरोपित ने रुपये ऐंठे।

आरोप है कि आरोपित ने सिविल जज, लोक अदालत, अपर सत्र न्यायालय और हाईकोर्ट के नाम पर कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे दिखाए। जब इन कागजात की जांच कराई गई तो वह पूरी तरह जाली निकले।

आरोपित ने वर्ष 2022 से लेकर अब तक पीड़ित से कुल 1.84 करोड़ रुपये की ठगी की। पीड़ित ने यह धनराशि पीड़ित रिश्तेदारों और परिचितों से ब्याज पर उधार ली थी। जिससे पूरा परिवार भारी कर्ज में डूब गया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपित ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकाॅर्डिंग भी पीड़ित के पास हैं। मामले में पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button