कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी ने दर्ज कराई FIR
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान के आरोप में भाजपा ने कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के दौरान सोनिया गांधी के इशारे करने को लेकर हुए विवाद को लेकर बीजेपी के एक नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मंगलुरु में BJP नेता विकास पुत्तूर ने सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। साथ ही विकास पुत्तूर ने कहा है कि अगर इस एफआईआर पर कर्नाटक सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
होम
ताजा खबर
ई-पेपर
मुद्दा समझें
विचार
देश
दुनिया
खेल
मनोरंजन
एजुकेशन
राज्य
लाइफस्टाइल
व्यापार
वीडियो
Hindi News
national
vande mataram vivad bjp leader vikas puttur filed case against sonia gandhi in mangaluru
‘अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा’, वंदे मातरम विवाद मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। शिकायत दर्ज कराने वाले बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने हाईकोर्ट जाने की भी बात कही है।
बंद करें
क्या बहुत सारे विज्ञापन आपको परेशान कर रहे हैं? बेहतर अनुभव के लिए ऐप में पढ़ें।
ऐप में पढ़ें
Written by जनसत्ता न्यूज डेस्कEdited by Kapil Tiwari
नई दिल्ली
Updated:
August 16, 2026 16:15 IST
Vande Mataram, Sonia Gandhi, Sonia Gandhi case, Vikas puttur
सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले बीजेपी नेता ने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा। फोटो सोर्स- ANI
Logo
को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
whatsapp channel
Social Share Icon
स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के दौरान सोनिया गांधी के इशारे करने को लेकर हुए विवाद को लेकर बीजेपी के एक नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंगलुरु में BJP नेता विकास पुत्तूर ने सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। साथ ही विकास पुत्तूर ने कहा है कि अगर इस एफआईआर पर कर्नाटक सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट जाने की कही बात
बीजेपी नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग करते हुए उरवा पुलिस स्टेशन में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अगर राज्य कांग्रेस सरकार और पुलिस कार्रवाई करने में विफल रहती है तो मैं कर्नाटक हाई कोर्ट में एक प्राइवेट कंप्लेंट रजिस्टर (PCR) दायर करूंगा और मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।”
‘पूरे देश ने देखा है, सोनिया गांधी ने जो किया’
उन्होंने कहा, “पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी के कार्यों को देखा है। कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम का लगातार विरोध करती रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने नेशनल कैपिटल में कांग्रेस के इवेंट में वंदे मातरम बजने के दौरान झंडा फहराने के सेरेमनी में रुकावट डाली। विकास ने आगे कहा कि उन्होंने जो किया वह पूरे भारत ने देखा है।
पुत्तूर ने कहा है, “कल कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराने की सेरेमनी के दौरान वंदे मातरम बज रहा था तभी सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। यह पूरे देश ने देखा है कि सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के कैडर को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं।”
उन्होंने आगे कहा, “इस पर पेनल्टी लगती है। नया वंदे मातरम आज हमारे नेशनल एंथम, जन गण मन के बराबर है। जो कोई भी इसका अपमान करता है, चाहे उसकी पोजीशन कुछ भी हो, चाहे उसकी पावर कुछ भी हो, चाहे वह कुछ भी हो, इस पर पेनल्टी लगती है। इसलिए मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ पेनल्टी एक्शन लेने के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
यह विवाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ा है। विवाद एक वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के दौरान सोनिया गांधी को मल्लिकार्जुन खड़गे से बात करते और इशारा करते हुए देखा गया। इसको लेकर देशभर में नाराजगी देखी गई है। बीजेपी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी के कामों का वेन्यू पर बजाए गए नेशनल सॉन्ग से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने कहा कि वह बस यह पक्का करने की कोशिश कर रही थीं कि इवेंट में वंदे मातरम ठीक से गाया जाए।

