नितिन नवीन ने BJP की नई राष्ट्रीय टीम का एलान किया, नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का एलान हो गया है। इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है। राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया और सतीश पूनिया जैसे नेता शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 17 अगस्त, 2026 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की, जिसमें प्रमुख सदस्यों की नियुक्ति और संगठनात्मक परिवर्तन शामिल हैं। इसमें 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव हैं।

स्मृति ईरानी महासचिव, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं। 7 महीने पहले भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की टीम का गठन पेंडिंग था।

पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी टीम तैयार की। टीम में यूपी के 6 पदाधिकारी हैं।

वहीं राजस्थान से 3, दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4, उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से 2-2 चेहरों को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button