
भारत और UAE का द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर पहुंचा
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है।भारत-यूएई CEPA ने व्यापार को तेजी से बढ़ाया है, जिससे भारतीय व्यवसायों, किसानों और MSME को नए अवसर मिले हैं। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।
20 मई को भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। UAE अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। भारत और UAE ने 2032 तक 200 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा है।
भारत में UAE के राजदूत अब्दुलनासेर अल्सहाली ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) भी लागू हुआ।
भारत और UAE के बीच नॉन ऑइल ट्रेड यानी तेल के अलावा भी व्यापार में भारी बढ़त आई है। भारत UAE से पेट्रोलियम, सोना और कीमती रत्न आयात करता है। दोनों देश आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी डॉलर की बजाय अपनी स्थानीय मुद्राओं (भारतीय रुपया और यूएई दिरहम) में भी लेनदेन कर रहे हैं।
UAE भारतें सातवां सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक (FDI) है। इसके अलावा, भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों (कच्चा तेल और एलपीजी) के लिए बड़े पैमाने पर यूएई पर निर्भर है और हाल ही में दोनों देशों के बीच गैस आपूर्ति को लेकर अहम समझौते हुए हैं।

