
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
हजारों प्रदर्शनकारी शामिल; शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके भी मौजूद हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं।
अभिजीत शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है
अभिजीत दीपके की ओर से शुरू किया गया यह डिजिटल प्रदर्शन अब केवल एक ऑनलाइन मजाक या मीम नहीं रह गया है। परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सीजेपी अपने पहले ऑन-ग्राउंड विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी वास्तविक ताकत का परीक्षण करेगी। भारतीय अर्थव्यवस्था, नीति-निर्माण और विदेशी व घरेलू निवेशकों के दृष्टिकोण से भी इस प्रदर्शन के कई मायने हैं।

