धर्मेंद्र की सेहत में दिख रहा सुधार, हेमा ने अफ़वाहों पर जताई नाराज़गी

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने कल हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल और गोविंदा पहुंचे.

बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है. धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा. उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल में उनसे मिलने के लिए जहां हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल पहुंचे तो वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, अमीषा पटेल और गोविंदा भी बॉलीवुड के ही-मैन का हालचाल जानने पहुंचे. हेमा मालिनी और ईशा देओल ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपेडट दिया है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने के लिए कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button