‘आप’ ने छीना तो केन्द्र ने दिया जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट (खतरे की आशंका) के आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा कवर दिया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार द्वारा दी गई जेड प्लस (Z+) कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई। इस खबर के सामने आने के कुछ ही देर बाद केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई। मौजूदा खतरे की आशंका के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा उन्हें जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब, दोनों जगहों पर उपलब्ध होगी। उनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जब तक औपचारिकता पूरी नहीं कर ली जाती है, तब तक दिल्ली पुलिस को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट (खतरे की आशंका) के आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा कवर दिया है।
सरकार के निर्देश पर अब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल (Paramilitary forces) उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हाल ही में राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें “खामोश किया गया है, पराजित नहीं”।
आम आदमी पार्टी ने उन पर पंजाब के मुद्दे न उठाकर ‘सॉफ्ट पीआर’ (PR) करने और केंद्र के प्रति नरम रुख रखने के आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button