
हमास- इसराइल सीजफायर पर राज़ी बस कुछ बातों पर चर्चा बाकी
हमास के बंधकों को रिहा करने के बयान जारी होने के तुरंत बाद ट्रंप ने कहा, "इस बयान के बाद मुझे विश्वास हो रहा है कि वो स्थायी शांति के लिए तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसराइल को तुरंत ग़ज़ा पर बमबारी रोकनी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हमास को गाजा के लिए शांति प्रस्ताव स्वीकार करने की बात कही। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेतावनी देते हुए लिखा था, रविवार शाम 6 बजे तक हमास के साथ समझौता हो जाना चाहिए। अगर यह अंतिम समझौता नहीं हो पाता है, तो हमास को परिणाम भुगतना पड़ेगा।
ट्रंप की चेतावनी के बाद हमास कई बड़ी शर्ते मानने को तैयार है। इसराइल के बचे हुए सभी बंधकों को हमास रिहा करने की शर्त पर राज़ी हो गया है। लेकिन उसने कहा है कि ग़ज़ा में शांति के लिए बनाई गई अमेरिकी योजना के कई प्रमुख बिंदुओं पर वह चर्चा करना चाहता है। शांति समझौते में मध्यस्थता कर रहे क़तर ने बयान जारी कर कहा, “हम राष्ट्रपति के उन बयानों का भी समर्थन करते हैं, जिनमें उन्होंने बंधकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए तत्काल सीज़फ़ायर का आह्वान किया है।
इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में नेतन्याहू ने कहा, “हमास की प्रतिक्रिया के बाद इसराइल सभी बंधकों की तत्काल रिहाई के लिए ट्रंप की योजना के पहले चरण को तुरंत लागू करने की तैयारी कर रहा है.”
उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम के साथ जंग ख़त्म करने के लिए पूरा सहयोग करेंगे.”
इससे पहले हमास ने एक बयान जारी कर इसराइल के बचे हुए सभी बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई। हालांकि, हमास ने यह भी कहा कि वह ग़ज़ा में शांति के लिए बनाई गई अमेरिकी योजना के कई प्रमुख बिंदुओं पर बातचीत चाहता है।

