
अमेरिकी संसद ने ‘वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन’ पारित किया
अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को झटका देते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए एक 'वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन' (युद्ध शक्ति प्रस्ताव) पारित किया है।
अमेरिकी संसद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ईरान युद्ध के खिलाफ संसद से प्रस्ताव पास हुआ है। प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ संघर्ष से अमेरिकी सैन्य बलों को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रस्ताव में युद्ध को लेकर ट्रंप की शक्तियों को सीमित करने की भी बात कही गई है। कई रिपब्लिकन सांसदों ने भी प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जिससे ट्रंप को झटका लगा। अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को झटका देते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए एक ‘वॉर पावर्स रिजॉल्यूशन’ (युद्ध शक्ति प्रस्ताव) पारित किया है। इसे सीनेट में 50-48 के बहुमत से मंजूरी मिली है,
प्रस्ताव पारित होने के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सांसदों की आलोचना करते हुए उन्हें दिखावा करने वाले बताया और उनके काम को ‘देशद्रोही’ करार दिया। दोनों सदनों में पारित होने के बावजूद यह प्रस्ताव एक समवर्ती प्रस्ताव है और इसलिए इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। साथ ही इसमें कानून की शक्ति भी नहीं है।

