
अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारा मजबूत दोस्त – नेतन्याहू
इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को इज़राइल का महान समर्थक बताया है।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका ही नहीं, भारत भी इजराइल का मजबूत दोस्त है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें वेंस ने अमेरिका को इजराइल का एकमात्र ताकतवर सहयोगी बताया था।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, “हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत। 140 करोड़ आबादी वाले इस देश से हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है।”
उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं, कई अन्य देशों के नेता भी निजी तौर पर इजराइल का समर्थन करते हैं और रक्षा, साइबर सुरक्षा व AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग चाहते हैं। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को व्हाइट हाउस में इजराइल का सबसे बड़ा दोस्त बताया, लेकिन कहा कि हर मुद्दे पर उनकी और जेडी वेंस की राय एक जैसी होना जरूरी नहीं है।

