ईरान ने स्टारलिंक की सेवा को किया बाधित, घोषित किया अपराध

ईरान सरकार ने स्टारलिंक इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से रोक दिया है, जिसका उपयोग प्रदर्शनकारी कर रहे थे। यह कदम सूचना के प्रवाह को रोकने के लिए 'किल स्विच' रणनीति के तहत उठाया गया है।

बीबीसी के मुताबिक़, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने ईरान में रह रहे लोगों के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं मुफ़्त कर दी हैं.

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों की वजह से पिछले कुछ दिनों से देश में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. इस दौरान ईरान में रहने वालों के लिए स्टारलिंक बाहरी दुनिया से संवाद करने के कुछ गिने-चुने तरीक़ों में से एक रहा है.

एक अनुमान के मुताबिक़ ईरान में कम से कम 50 हज़ार स्टारलिंक रिसीवर हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितने सक्रिय हैं.

ईरान में स्टारलिंक के इस्तेमाल को अपराध घोषित कर दिया गया है. हाल के दिनों में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि ईरानी सरकार के एजेंट स्टारलिंक रिसीवर के मालिकों पर कार्रवाई कर रहे हैं. स्टारलिंक के जीपीएस सिग्नलों में बाधा डालकर इसकी सेवा को आसानी से बाधित किया जा सकता है। ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों का दुनिया के साथ कनेक्शन कट करने के लिए यह कदम उठाया है। और स्टार लिंक की सुविधा को कंट्रोल कर लिया है। ईरान में स्टारलिंक के इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए एक एंटीना सहित एक रिसीविंग डिवाइस की ज़रूरत होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button