मुसलमानों पर विवादित ब्यान, झारखंड कांग्रेस ने 2 नेताओं को किया सस्पेंड

झारखंड कांग्रेस ने दो नेताओं, अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर मुसलमानों का उपहास उड़ाने और विवादित टिप्पणी करने का आरोप है, जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

झारखंड कांग्रेस ने मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में अपने दो नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड (निष्कासित) कर दिया है। पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-आर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह शामिल हैं।

एक फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान इन नेताओं द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उनका उपहास उड़ाने का मामला सामने आया था। वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरीकों की तारीफ भी की थी।

इस बयान के बाद कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और मुस्लिम समाज ने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति ने मामले पर सुनवाई करते हुए इसे पार्टी की विचारधारा के खिलाफ माना और दोनों नेताओं को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निष्कासन पत्र में कांग्रेस पार्टी ने लिखा है कि झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा पिछले दिनों ईरबा सड़क जाम के दौरान वीडियो वायरल मामले में सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button