बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का निधन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। बेगम ज़िया 1991 में बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मीडिया सेल ने सबसे पहले फ़ेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “बीएनपी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम ख़ालिदा ज़िया का आज सुबह 6 बजे, फ़ज्र की नमाज़ के कुछ देर बाद निधन हो गया।” 25 दिसंबर को ख़ालिदा ज़िया के बेटे तारिक़ रहमान 17 सालों बाद लंदन से ढाका लौटे थे। उनके लौटने के महज पाँच दिनों बाद ख़ालिदा ज़िया ने आख़िरी सांस ली।
ख़ालिदा ज़िया चार दशक से ज़्यादा समय से बांग्लादेश की राजनीति में थीं। अपने पति के मारे जाने के बाद ख़ालिदा ज़िया ने बीएनपी की कमान अपने हाथों में ली थी।
1981 में ज़ियाउर रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति थे और तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। ख़ालिदा ज़िया बांग्लादेश में बहुदलीय लोकतंत्र की समर्थक रही हैं। बेगम ज़िया 1991 में बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। 1991 में बीएनपी को चुनाव में जीत मिली थी। इसके बाद वो 2001 में सत्ता में लौटी थीं और 2006 तक रही प्रधानमंत्री थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button