युगांडा के राज्य ‘टूरू’ के राजा ओयो न्यिम्बा का 34 साल की उम्र में निधन

युगांडा के टोरू (Tooro) साम्राज्य के राजा ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु रुकीदी चतुर्थ का 34 वर्ष की आयु में 27 अगस्त 2026 को निधन हो गया है।

युगांडा के आदिवासी राजा ओयो न्यिंबा का 34 साल में निधन हो गया। वह तीन साल की आयु में ही राजा बने थे। इस उम्र में राजा बनकर उन्होंने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया था।

टूरो के राजा के निधन की घोषणा शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री कैल्विन वोमीरे अकीकी ने की।

प्रधनमंत्री ने कहा, राजगद्दी की निरंतरता बनी रहेगी। महाराज अपने पीछे एक राजकुमार को उत्तराधिकारी के तौर पर छोड़ गए हैं, जिनकी पहचान टूरो साम्राज्य की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार सही समय पर औपचारिक रूप से बताई जाएगी।

इस निधन से कई युगांडावासी हैरान हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि राजा का विदेश में किसी अज्ञात बीमारी का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ओयो को 1995 में उनके पिता की मौत के बाद तीन साल की उम्र में राजा बनाया गया था। वे रंग-बिरंगे कपड़े पहने एक जिज्ञासु बच्चे थे और अपनी लाखों प्रजा के लिए बहुत प्यारे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button