हल्द्वानी में ‘शुद्धीकरण’ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर

हल्द्वानी में 10 अगस्त को मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कथित शुद्धीकरण की घटना हुई. इस घटना पर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे और FIR दर्ज कराने की मांग की थी. लेकिन अब उनके खिलाफ ही दो लोगों ने FIR दर्ज कराई है.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर FIR हो गई है. आरोप है कि राहुल गांधी के बयान से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली में SC/ST एक्ट की धारा में मामला दर्ज हुआ है. इसके अलावा राहुल पर (भारतीय न्याय संहिता) BNS की धारा 196, धारा 299 भी लगाई गई है. शिकायत करने वाले शख्स अमित कुमार और विनोद कुमार आर्य का कहना है कि कथित ‘शुद्धीकरण’ कार्यक्रम पर राहुल ने ऐसे बयान दिए जिनसे दलित समाज का अपमान का हुआ है.

ये पूरा मामला 8 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की एक रैली से जुड़ा है. ये रैली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की थी. आरोप है कि इस रैली के बाद 10 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल का छिड़काव कर कथित ‘शुद्धीकरण’ हवन किया था. कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए. खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने ये मुद्दा राज्यसभा में उठाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button