
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी ने उमर खालिद को चिट्ठी लिख जताया समर्थन
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने जेल में बंद छात्र नेता उमर खालिद को एक पत्र लिखा है। ममदानी ने यह पत्र उमर के माता-पिता को सौंपा, जिनसे वे दिसंबर 2025 में अमेरिका यात्रा के दौरान मिले थे। पत्र में ममदानी ने उमर के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए लिखा, "हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं।"
फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के सिलसिले में करीब पांच साल से जेल में बंद छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से समर्थन मिला है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बने जोहरान ममदानी ने जेल में बंद छात्र नेता उमर खालिद को एक पत्र लिखा है। इस पत्र को जोहरान ममदानी ने उमर खालिद के माता-पिता को सौंप दिया।
जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को चिट्ठी में लिखा कि ‘डियर उमर, मुझे अक्सर कड़वाहट में आपके शब्द याद आते हैं और यह भी कि इसे स्वयं पर हावी न होने देना कितना महत्वपूर्ण है। आपके माता-पिता से मिलकर बहुत खुशी हुई। हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं।’
ममदानी ने दिसंबर 2025 में अमेरिका की यात्रा के दौरान उमर खालिद के माता-पिता से मुलाकात के समय उन्हें यह नोट सौंपा था।
गुरुवार 1 जनवरी को, जिस दिन जोहरान ममदानी ने मेयर पद की शपथ ली, उसी दिन खालिद की साथी बूनोज्योत्सना लाहिड़ी ने X पर एक पोस्ट में इस नोट की तस्वीर शेयर की।
लाहिड़ी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि उमर के माता-पिता साहिबा खानम और सैयद कासिम रसूल इलियास अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी से ठीक पहले अमेरिका गए थे, ताकि वे अपनी एक बड़ी बेटी से मिल सकें जो वहां रहती है क्योंकि वह शादी में शामिल नहीं हो पाएगी। उस समय उमर खालिद के माता-पिता ममदानी से मिले थे और उस वक्त ही जोहरान ममदानी ने उमर के लिए ये चिट्ठी लिखी थी।

