‘न खरीदें सोना…’, पीएम की देशवासियों से अपील

पीएम मोदी ने एक्स पर रील साझा कर 7.8% विकास दर के लिए देशवासियों को बधाई दी और सोना खरीदने व विदेश यात्रा से बचने की अपील की। उन्होंने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि देश में ही शादी और पर्यटन से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी ने एक बार फिर से रील शेयर की, जिसमें उन्होंने ताजा 7.8% की विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी। इसी के साथ पीएम ने एक बार फिर सोना खरीदी और विदेश घूमने जाने को लेकर भी देशवासियों से कुछ अपील की है। आइए जानते हैं पीएम ने इस बार क्या कहा।

शेयर की गई रील में पीएम ने कहा कि,’ देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% विकास दर, और देश खुशियों से भर गया है। मैं सभी को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें हैं। सप्लाई चेन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।’

सोना खरीदने को लेकर भी पीएम ने एक बार फिर से देशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि, ‘ जब तक जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें। हम जितना स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, मुझे पूरा विश्वास है कि जब आजादी से 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button