पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने फिर Instagram पर डाला वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक को लेकर लगातार दूसरी बार इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक को लेकर लगातार दूसरी बार इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया है.

उन्होंने गुरुवार की रात इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर लोक परीक्षा (संशोधन) बिल पारित होने की सूचना दी. उनका दावा है कि कड़े प्रावधानों वाले इस बिल से परीक्षा करवाने वाले सिस्टम में मजबूती आएगी और पेपर लीक रुकेंगे.

उन्होंने कहा, ”पेपर लीक की वजह से बच्चों के भविष्य के लिए संकट पैदा हो रहा है. सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज़रूरी है.”

उन्होंने कहा, ”बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर माफिया, गैंग, को बख़्शा नहीं जाएगा. इस मामले में कठोर क़ानूनों की भी ज़रूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा हमने वादा किया था कि पिछले दो दिन दोनों सदनों में इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.”

”अब दोनों सदनों ने इस कठोर प्रावधान वाले बिल को पारित कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा प्रणाली की ओर जाने में एक अहम काम पूरा हुआ है.”

इससे पहले 23 जुलाई को रात 11 बजकर 52 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर पेपर लीक मामले पर बात की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button