
अखिलेश यादव ने अयोध्या से पवन पांडेय को किया प्रत्याशी घोषित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडेय को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या सीट से पवन पांडे के नाम की घोषणा की। अखिलेश यादव ने कहा कि पवन पांडे अयोध्या से चुनाव जीतेंगे। अयोध्या विधानसभा सीट, जिसके अंतर्गत राम मंदिर क्षेत्र भी आता है, यूपी की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है। पवन पांडे को उम्मीदवार घोषित कर सपा ने चुनावी तैयारियों का बड़ा संकेत दे दिया है
इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र ने अपने पूरे जीवन में बिना भेदभाव के समाज को जोड़ने का काम किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए गए, लेकिन कई जगह प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. इसके बावजूद पार्टी का अभियान नहीं रुकेगा.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी PDA को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि उनके लिए PDA का मतलब पीड़ित है. उन्होंने कहा, जितनी पीड़ा दोगे, PDA उतना मजबूत होगा.

