सीजफायर का असर- एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबर और तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखा है। एशियाई शेयर बाजारों में ट्रेडिंग की शुरुआत के साथ ही जोरदार तेजी दर्ज की गई।

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की खबर और तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर वैश्विक बाजारों पर साफ दिखा है। एशियाई शेयर बाजारों में ट्रेडिंग की शुरुआत के साथ ही जोरदार तेजी दर्ज की गई।घरेलू शेयर बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 2,700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,000 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 2714.63 अंक यानी 3.64% तेजी के साथ 77,331.21 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 778.55 अंक यानी 3.37% तेजी के साथ 23,902.20 पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 444 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 4% से ज्यादा चढ़ गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5% से ज्यादा उछल गया। निवेशकों में भरोसा लौटा है और बाजार ने राहत की सांस ली है।
वहीं, मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गया। डॉलर जापानी येन और दक्षिण कोरियाई वॉन के मुकाबले गिरा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सीजफायर और तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को मजबूती दी है, हालांकि आगे की स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि यह सीजफायर कितना टिकता है।
ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 3.24 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 3.15 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में भी तेजी रही। निफ्टी आईटी में सबसे कम तेजी रही। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 13.22 फीसदी गिरावट के साथ 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button