
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11.50 तक महंगा, e-kyc न होने पर रुक सकती है सब्सिडी
आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आज यानी 1 सितंबर 2026 से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में आज से दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है।
तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹11.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। कोलकाता में इसकी कीमत ₹2884 हो गई है। पहले ये ₹₹2872.50 में मिल रहा था। इसके अलावा 5 किलो वाले LPG सिलेंडर 2 रुपए महंगा हो गया है। अब इसे रिफिल कराने के लिए 764 रुपए देने होंगे।
एलपीजी सब्सिडी का फायदा जारी रखने के लिए e-kyc कराने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। तेल कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों से इस काम को पूरा करने को कहा था।
असर: तारीख बीत जाने के बाद बायोमेट्रिक पहचान न कराने वाले ग्राहकों की सब्सिडी रुक सकती है। गैस मिलने में भी परेशानी आ सकती है। हालांकि, पहचान दर्ज न होने पर सिलेंडर की बुकिंग तुरंत बंद होगी या नहीं, यह कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा।
जिन लोगों ने अभी तक यह काम नहीं कराया है, उन्हें किसी भी असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना चाहिए।

