जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच, (ED) ने 10 ठिकानों पर मारे छापे

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच के तहत हो रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित परिसरों पर छापेमारी की.

अधिकारियों के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा दिल्ली में क़रीब 10 परिसरों की तलाशी ली जा रही है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में की जा रही है.

मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है. आज़म ख़ान इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं. ट्रस्ट में उनके परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी शामिल हैं. यह ट्रस्ट रामपुर ज़िले में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और एक पब्लिक स्कूल का संचालन करता है.

आजम खान लंबे समय से कई कानूनी मामलों का सामना करते रहे हैं. जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मामलों को लेकर भी उनके खिलाफ अलग-अलग स्तर पर जांच और कानूनी कार्रवाई होती रही है. ऐसे में ED की ताजा कार्रवाई को इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button