
इजराइल, अमेरिका के कहने पर काम नहीं करता
इजराइली पीएम ने कहा कि इजराइल और अमेरिका करीबी सहयोगी जरूर हैं, लेकिन दोनों देशों के अपने-अपने हित हैं और हर मुद्दे पर उनकी राय एक जैसी नहीं होती।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि जब तक जरूरत महसूस होगी तब तक दक्षिणी लेबनान में उनकी सेना रहेगी। उन्होंने कहा कि इजराइली लोगों की सुरक्षा के लिए वहां सेना का रहना जरूरी है।
नेतन्याहू ने माना कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनके कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके बीच किन बातों को लेकर असहमति है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लोग यह समझते हैं कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कहने पर काम करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है।
इजराइली पीएम ने कहा कि इजराइल और अमेरिका करीबी सहयोगी जरूर हैं, लेकिन दोनों देशों के अपने-अपने हित हैं और हर मुद्दे पर उनकी राय एक जैसी नहीं होती।
इज़राइल सरकार (Israel Defense Forces – IDF) ने लेबनान, गाजा और सीरिया के मोर्चों से अपनी सेना को हटाने से साफ इनकार कर दिया है। रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ और प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी सीमाओं पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए सैनिकों को अनिश्चित काल तक इन क्षेत्रों में तैनात रखा जाएगा।

