सरकार ने 500 रुपये के नोटों का प्रचलन बंद करने की खबरों का किया खंडन

सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट बंद होने की अफवाहों को सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद करने जैसा कोई ऐलान नहीं किया है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस साल मार्च तक पांच सौ रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर देगा।
पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा फर्जी है और आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इकाई ने यह भी कहा कि पांच सौ रुपये का नोट अभी भी वैध मुद्रा है।
पीआईबी ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर इस खबर का खंडन करते हुए कहा, ‘कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद कर देगा। PIBFactCheck: यह दावा झूठा है! RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।’
एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। 500 रुपये के नोटों को बंद नहीं किया गया है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आरबीआई समय-समय पर मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव कर सकता है। लेकिन, ऐसी कोई भी बड़ी घोषणा हमेशा आधिकारिक तौर पर की जाती है। उसकी जानकारी सभी को दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button