
UPTET की परीक्षा में 62000 टीचर असफल
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। इस परीक्षा में लगभग 62 हजार पुराने टीचर असफल रहे हैं।
(UPESSC) की ओर से 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET Result 2026 जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से UPTET 2026 की परीक्षा उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई गई थी। आयोग द्वारा जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 1994661 थी। इसके अलावा, परीक्षा का संचालन 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को किया गया था।
इस बार की यूपीटीईटी की परीक्षा में पुराने शिक्षक भी शामिल हुए थे। कोर्ट के आदेशानुसार पुराने टीचर को भी अब UPTET की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। ऐसे में इस बार की यूपीटीईटी की परीक्षा में लगभग 62 हजार टीचर असफल रहे हैं। परीक्षा में फेल होने के बाद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या परीक्षा में असफल होने के बाद उनकी नौकरी चली जाएगी।
बता दें, जो शिक्षक यूपी टीईटी की परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं। उन्हें आयोग की ओर से दोबारा मौका दिया जाएगा। वह टीईटी की परीक्षा में दोबारा शामिल होकर अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। हालांकि साल 2028 तक शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

