श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज जम्मू की मान्यता रद, MBBS छात्र होंगे शिफ्ट

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दिया गया अनुमति पत्र न्यूनतम मानकों का पालन नहीं करने पर वापस ले लिया है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई), कटरा की एमबीबीएस कोर्स की मान्यता रद कर दी है। आयोग की टीम ने हालिया निरीक्षण में कॉलेज में ढांचागत सुविधाओं, फैकल्टी और अन्य आवश्यक मानकों में गंभीर कमियां पाईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
कॉलेज के मौजूदा छात्रों को जम्मू-कश्मीर के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समायोजन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिससे छात्रों को कोई नुकसान नहीं होगा।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कॉलेज पहले से ही एमबीबीएस दाखिलों को लेकर विवादों में घिरा हुआ था। पहले बैच की 50 सीटों में अधिकांश मुस्लिम छात्रों के चयन पर सनातनियों की दाखिलों में अनदेखी का आरोप लगाते हुए श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही थी।
समिति का कहना है कि श्राइन बोर्ड के चढ़ावे से बने संस्थान में हिंदू छात्रों की भावनाओं की अनदेखी हुई। हालांकि, मान्यता रद होने का मुख्य कारण एडमिशन विवाद नहीं, बल्कि एनएमसी के निरीक्षण में पाई गई कमियां बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button