लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग, 15 की मौत

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर डी में एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। इस हादसे में 15 की मौत हो गई और कई झुलस गए हैं।

आग कैसे लगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से घटना को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

कई विद्यार्थियों ने नीचे कूद कर जान बचाई। कुछ को गंभीर रूप से चोटें आयी हैं। जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शाप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी।

बताया जाता कि दोपहर तीन बजे के करीब जब आग लगी तब कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा डीएम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। पीछे की दीवार तोड़कर छात्रों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button