गोरखपुर की दिव्या ने साइकिल से फतह किया माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप

गोरखपुर की सिंह ने विकास भवन से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप के लिए ऑफरोड साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इस साइकिल यात्रा में कुल 14 दिन लगे।

दिव्या ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर तिरंगा लहराया है। उनका दावा है कि ऐसा करने वाली वह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला हैं।
दिव्या सिंह ने साइकिल यात्रा की शुरुआत 16 मार्च को काठमांडू से की थी। सलेरी, सुरखे, फॉकडिंग, सागरमाथा नेशनल पार्क, नामचे बाजार, डीबोचे, फिरचे, लोबुचे, गोरखशेप होते हुए यात्रा पूरी की। 24 मार्च को उन्होंने 17,560 फुट ऊंचे माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर तिरंगा फहराया।
बकौल दिव्या, उस समय एवरेस्ट बेस कैंप पर तापमान माइनर 12 डिग्री था। वापसी यात्रा में रविवार की रात साइकिल से काठमांडू पहुंचीं। इस साइकिल यात्रा में कुल 14 दिन लगे।
इससे पहले बीते 11 फरवरी को चिली की जयसिंटा कोरेया साइकिल से एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं। इस तरह दिव्या यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला बन गई हैं।
दिव्या के पिता संतराज सिंह निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता उर्मिला सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। परिवार से सहयोग मिला तो डेढ़ साल पहले उन्होंने माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग की थी। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू किया। इस दौरान वह निरंतर अभ्यास करती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button