अमेरिका- ईरान समझोते की नई रूपरेखा बनाने को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले रोकने का एलान किया है। ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और मध्य पूर्व के देशों के अनुरोध पर ईरान पर संभावित बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने Truth Social पर जानकारी दी कि एक नए समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनती दिख रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए क़तर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), तुर्की और पाकिस्तान भी कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हुए थे।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में दावा किया कि ईरान और मध्य-पूर्व के कुछ अन्य देशों की ओर से हमले रोकने का आग्रह किया गया था। दरअसल, तनाव कम करने की कोशिशों के तहत क़तर के मध्यस्थों ने शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और ओमानी अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। इन बैठकों में होर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए संभावित समझौते पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि समझौता अंतिम रूप नहीं लेता है, तो अमेरिका कभी भी बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button