
दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने यात्री को पीटा
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने यात्री अंकित दीवान के साथ मारपीट की। जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। अंकित का कहना है कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने से रोका गया और एक पत्र लिखने के लिए मजबूर किया गया कि वे मामला आगे नहीं बढ़ाएंगे।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने यात्री अंकित दीवान के साथ मारपीट की। एयरलाइन ने आरोपी कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीड़ित अंकित के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ स्टाफ सुरक्षा गेट का उपयोग कर रहे थे, तभी कतार को लेकर विवाद हुआ।
पायलट ने उन्हें अपशब्द कहे और हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। यह घटना तब हुई जब पायलट इंडिगो की उड़ान से बंगलूरू जा रहा था। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
अंकित दीवान का दावा है कि पायलट ने उनकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गए और खून निकल आया। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, उनमें पायलट की शर्ट पर खून के धब्बे भी दिखे। अंकित का कहना है कि यह खून उनका ही है। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी घटना उनकी 7 साल की बेटी के सामने हुई, जो अब भी डर और सदमे में है।
अंकित दीवान ने दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने से रोका गया और एक पत्र लिखने के लिए मजबूर किया गया कि वे मामला आगे नहीं बढ़ाएंगे।

