अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत

अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर होंगे।

अमेरिका और ईरान जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। ईरान ने भी बयान जारी किया कि अमेरिका के साथ कई महीनों की लंबी और मुश्किल बातचीत के बाद दोनों देशों ने सीजफायर के MoU को अंतिम रूप दे दिया है।

ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया के जहाजो, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।’

इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों देश 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में पीस डील पर दस्तखत करेंगे। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को हमेशा के लिए समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बिना किसी प्रतिबंध या टोल टैक्स के खोलने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button