अमेरिका-ईरान समझौते पर इस्राइल ने जताई कड़ी नाराजगी
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर इस्राइल ने कड़ी नाराजगी और असंतोष जताया है। इस्राइल का मानना है कि यह डील उसके दीर्घकालिक रणनीतिक हितों और सुरक्षा के अनुकूल नहीं है।
इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने अमेरिका-ईरान पीस डील पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह समझौता इजराइल पर लागू नहीं होता और इजराइल इसकी शर्तों का हिस्सा नहीं है।
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली अधिकारी इस डील को लेकर बहुच चिंतित हैं। इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर युद्ध शुरू किया था, लेकिन समझौते पर हुई बातचीत में उसे शामिल नहीं किया गया। यही वजह है कि समझौते की कई शर्तों को लेकर इजराइल असहज माना जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक समझौते में शामिल प्रावधान उन प्रमुख मकसदों को पूरा नहीं करते, जिन्हें अमेरिका और इजराइल ने युद्ध शुरू करते समय तय किया था।

