मौसी से बात करता था तो मार डाला, गोरखपुर में चचेरे भाई की हत्या

गोरखपुर में चचेरे भाई ने अवैध संबंध के शक में युवक को बरात में चलने के बहाने बुलाकर ईंट भट्ठे पर चाकुओं से गोदकर मार डाला।

गोरखपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक का चचेरे भाई की सगी मौसी से अफेयर चल रहा था। इस बात से नाराज चचेरे भाई ने प्लान बनाकर हमला किया। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी चचेरे भाई समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात गीडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, विजय का चचेरे भाई की सगी मौसी से अवैध सम्बंध था। इसको लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसको लेकर विनय काफी नाराज रहता था। इसलिए इस बार जब विजय पाल गांव आया तो हत्या करने के लिए विनय ने प्लान बनाया था

इस संबंध में सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विनय की पहचान की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button